
तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह…..
एटा।विभिन्न मार्गों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
एटा। तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत तृतीय दिन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हेमचंद्र गौतम के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान एआरटीओ हेमचंद्र गौतम, सीओ नगर कालू सिंह, श्रीमती कमलेश त्रिवेदी सीओ यातायात एवं यात्री मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन चालकों को जो बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट के वाहन संचालन कर रहे थे उन्हें पुष्प देकर भविष्य में इस तरह की गलती पुनः न करने की हिदायत देते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया।
इसके अलावा कोविड-19 के नए वेरिएंट
ओमिक्रॉन को लेकर भी जनमानस को जागरूक किया गया, चेकिंग अभियान के दौरान 38 दो पहिया वाहनों एवं 16 चार पहिया वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।
इस अवसर पर यातायात उपनिरीक्षक बचान सिंह शाक्य, राजेश, ध्यान पाल सिंह, हरीशंकर, सर्वेश आदि कर्मी उपस्थित थे।