ब्रेकिंग पाकिस्तान
दुकान में चोरी के आरोप में चार महिलाओं की निर्वस्त्र कर पिटाई

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लोगों के एक समूह ने चार महिलाओं को निर्वस्त्र किया और सड़क पर घसीटते हुए उनसे मारपीट की.
उनका कसूर सिर्फ इतना था कि वे एक दुकान से चोरी करने की आरोपी थीं.
ऐसी शर्मनाक घटना लाहौर से करीब 180 किमी दूर फैसलाबाद की है.