किसानों की मांगो को पूरा कराने के लिए 10 को धरना स्थल पर होगी बैठक अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
कल दिनांक 06.06.2020 को मंदसौर की घटना की वर्षगांठ पर सांय 04 बजे से ट्विटर पर किसान को कर्जा मुक्ति पूरा दाम मांगेगे सभी किसान
एटा।अखिल भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एटा को 27 सूत्रीय ज्ञापन सौंप अवगत कराया कि
2 :- जी0 टी0 रोड़ चौड़ीकरण, बाईपास निर्माण एवं एटा मलावन रेल लाइन विस्तार में गई जनपद के किसानों की जमीन का 06 से 08 लाख रुपए प्रति बीघा मुआवजा दिया गया है और वहीं मैनपुरी जनपद के किसानों को लगभग तीस लाख रुपए प्रति बीघा मुआवजा मिला है इस असमानता को तत्काल खत्म करते हुए तीस लाख रुपये प्रति बीघा मुआवजा दिलाया जाए तथा बाईपास में अंडर पास निर्माण में कासगंज रोड़, अमापुर रोड़, गंजडुंडवारा रोड़, अलीगंज रोड़ पर निर्माणाधीन पुलों कम से कम 05 फुट ऊंचाई और बड़ाई जाय ताकि नदरई के पुल की तरह भविष्य में दिक्कत न हो।
2 :- बेबर ब्रांच, लोअर गंग नहर सहित राजबाहो को पक्का कराने में सरकार के अरबो रुपये का जीवन हो रहा है इसे तत्काल रोका जाए ताकि बाटर लेबिल नीचे न जा सके।
3 :- गेंहूँ खरीद केन्द्रों पर वारदाना ( बोरों) आदि व्यवस्था तत्काल कराई जाए।
4 :- मोटरसाइकिल, कार, ट्रक, बस आदि की बिना रजिस्ट्रेशन विक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए एवं ए0 आर0 टी0 ओ0 से कानून का कड़ाई से पालन कराया जाए।
5 :- नूह राजवाह, पुनहेरा, फरिया राजबाह, माचुआ राजवाह सहित सभी नहर राजवाहों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए।
6 :- एटा टूण्डला मार्ग सहित सभी रोडों की फुटपाथ साफ कराकर तत्काल समतल कराई जाए एवं जनपद एटा एवं फिरोजाबाद सहित प्रदेश के सभी ग्रामीण संपर्क मार्गों को तत्काल गड्डा मुक्त कराया जाए और अवागढ़ से फरिहा कोटला रोड़ को तत्काल गड्डा मुक्त कराया जाए।
7 :- किसान मजदूरों की कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, उधान विभाग, लघु सिंचाई आदि सरकारी विभागों द्वारा भ्रष्टाचार के रूप में हो रही लूट को तत्काल रोका जाए।
8 :- आलू किसान पूर्ण रूप से बर्बाद हो गया है इसलिए कोल्ड स्टोरेज मालिकों एवं किसानों के बीच बैठक कराकर किराया कम कराया जाए।
9 :- किसानों को पर्याप्त बिधुत सप्लाई दिलाई जाए एवं बिजली चेकिंग के नाम पर हो रहे शोषण को तत्काल रोका जाए।
10 :- ईसन, अरिंद, सेंगर नदी को तत्काल मानक के अनुसार खुदवाकर टेल तक पानी पहुंचाया जाए तथा कुछ भूमाफियाओं ने ईसन नदी की जमीन पर कब्जा कर किसानों का आम रास्ता बंद कर दिया है तत्काल अतिक्रमण हटवाकर भूमाफिया घोषित किया जाए।
11 से 27 तक :- कटेलिया मार्ग, कटेलिया में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय निर्माण, टोडरपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौ0 सुंदर सिंह यादव की स्मृति स्थल तक सड़क एवं स्म्रति स्थल का शोन्दर्यीकर्ण कराया जाए, न0 खड़ी से मिर्जापुर सड़क तालाब के किनारे टूटी पड़ी है, आनंदपुर एवं आनन्दपुर से हिम्मत पुर जनपद फिरोजाबाद, आनंदपुर की एल0 टी0 लाइन न0 खड़ी से जोडी जाए, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुरथरा पर पर्याप्त चिकित्सक एवं दवाएं 24 घंटे उपलब्ध कराई जाए, न0 रूपी पर गौशाला बनवाई जाए, जलेसर देहात में निर्माणाधीन गोशाला का अतिशीघ्र बाउंड्री कराई जाए, भड़कना एवं रोहिना तथा कुवंरपुर आदि गांवों में खारी पानी की समस्या के निदान हेतु टँकी बनवाई जाए, न0 किरू में तत्काल टँकी की व्यवस्था कराई जाए, अवागढ़ से फरिया कोटिला एवं मुस्ताबाद जसराना फिरोजाबाद को रोडवेज बसों का संचालन किया जाए, न0 खना करतार के घर तक एवं करारा बीरपाल फौजी के घर तक सड़क बनवाई जाए, मोहब्बत पुर में अनिल जी के आवास रक, बीन नगर में मोतीराम वर्मा के खेत स्थित आश्रम तक रास्ता बनवाई जाए, पुलिस द्वारा राजनीतिक दबाव में निर्दोष लोगों को जेल भेजा जा रहा है इसे तत्काल रोका जाए।
उक्त प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेन्द्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, अनिल सोलंकी राष्ट्रीय प्रवक्ता, अरविन्द शाक्य प्रदेश महासचिव, आशुतोष जिला प्रवक्ता, विवेक उद्धिमपुर सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
Attachments area