सीडीएस रावत को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, वायसेना ने दिए जांच के आदेश

तमिलनाडु: सीडीएस रावत को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, वायसेना ने दिए जांच के आदेश

तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत मौजूद थे. जिस जगह ये वाहन क्रैश हुआ है, वहां पूरा जंगल का इलाका है और धुआं उठ रहा है.

इस हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे, इनमें से दो की मौत हो गई है. शवों को पास के अस्पताल ले जाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थीं. इस हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत, उनकी पत्नी, एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी, एक अन्य अधिकारी और दो पायलट मौजूद थे.

अभी तक इस हेलिकॉप्टर क्रैश से तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है. अभी घायल लोगों को पास में ही मौजूद सेना के वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए ले जाया गया है.

इस हादसे पर वायुसेना का भी आधिकारिक बयान आ गया है. वायुसेना के मुताबिक, Mi-17V5 हेलिकॉप्टर जिसमें सीडीएस बिपिन रावत मौजूद थे, उसका कुन्नूर में एक्सीडेंट हो गया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks