वीआईपी कॉलोनी –
शोशल मीडिया की खबर ने तोड़ी नींद, कार्य शुरू

एटा । जनपद के प्रमुख जिम्मेदार अफसरानों के आवासों बाली वीआईपी कॉलोनी में रात भर बहते रहे पानी और जिम्मेदार अधिकारियों की कुम्भकर्णीय नींद से जुड़ी खबर जैसे ही शोशल मीडिया में दौड़ी, जिम्मेदार विभाग की नींद टूट गयी । परिणाम आनन फानन में कार्य शुरू किया गया जो प्रगति पर है ।
नजारा जिलाधिकारी, जिला जज और जनपद पुलिस मुखिया जैसे प्रमुख अधिकारियों के आवासों के चंद कदम की दूरी का हैं । जहाँ बीती रात पानी की पाईप लाइन टूटने से रात भर पानी की बर्बादी होती रही ।