
पुलिस ने अभियुक्त किये गिरफ्तार, चोरी के 2 मोबाइल बरामद – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना देहलीगेट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शान मौहम्मद उर्फ शानदार पुत्र इन्तजार निवासी जंगलगढी बाईपास बादशाह वाली गली थाना देहलीगेट व फैजान पुत्र नौशाद निवासी हरिजन क्वार्टर झलकारी नगर थाना देहलीगेट को चोरी के सैमसंग मोबाइल और वीवो सहित गिरफ्तार किया । जिसके संबंध में थाना देहलीगेट पर मुकदमा पंजीकृत कर वैधानकि कार्यवाही की गयी। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।