
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, थाना नयागांव पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर 21 टन गेंहू बेचने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर 21 टन गेंहू को बेच देने के मामले में थाना नयागांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 187/21 धारा 34, 407, 418, 419, 420, 468, 471 भादवि में नामजद अभियुक्त राम नरेश उर्फ बंटू निवासी बापू नगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1- रामनरेश उर्फ बंटू निवासी बापू नगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम
1- उ 0नि0 सुबोध कुमार
2- का0 1494 आकाश बंसल
3-का0 982 नितिन कुमार