मैनपुरी में शिक्षा अधिकारी से अभद्रता

#Mainpuri…..

मैनपुरी में शिक्षा अधिकारी से अभद्रता
◾️बेसिक शिक्षा अधिकारी को घेरकर हाथापाई
◾️सूचना पुलिस तथा पास के स्कूलों में मौजूद शिक्षकों को दी
◾️मैनपुरी जनपद में घिरोर क्षेत्र के नाहिली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को घेरकर हाथापाई की गई।
◾️हाथापाई करने वालों में शिक्षक, ग्रामीण और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। खींचातानी में बीएसए के कपड़े फट गए, वहीं उनका चश्मा टूट गया।
◾️बीएसए ने पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। देर शाम तक विद्यालय में एक शिक्षक के समर्थन में ग्रामीण एकत्रित थे। 
◾️सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 11 बजे बीएसए कमल सिंह कंपोजिट विद्यालय नाहिली निरीक्षण करने पहुंचे थे।
◾️निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं ठीक मिलीं, विधिवत कक्षाएं चल रही थीं। निरीक्षण करने के बाद बीएसए ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ वार्ता की।
◾️एक शिक्षक अपने कक्ष में थे, बीएसए ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया। इसी बीच कुछ अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए।
◾️बीएसए और शिक्षक के बीच वार्ता शुरू होते ही माहौल गर्म हो गया और अभिभावक, शिक्षकों और छात्रों ने बीएसए को घेर लिए। 
शिक्षक और ग्रामीण छात्रों के सहयोग से बीएसए को धक्का देकर काफी दूर तक ले गए। इस बीच उनके साथ जमकर हाथापाई की गई। बीएसए ने किसी प्रकार से यहां से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने गेट बंद कर दिया।
◾️हाथापाई में बीएसए के कपड़े फट गए, वहीं उनका चश्मा भी टूट गया। जानकारी होते ही चालक गाड़ी लेकर भाग गया और सूचना पुलिस तथा पास के स्कूलों में मौजूद शिक्षकों को दी। इसके बाद अन्य स्कूलों के शिक्षक मौके पर पहुंचे और बीएसए को वहां से निकाला।
◾️बीएसए ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks