कासगंज में भाजपा के जिला कार्यालय पर किन्नरों का हुआ सम्मान समारोह

कासगंज में भाजपा के जिला कार्यालय पर किन्नरों का हुआ सम्मान समारोह

कासगंज। जनपद कासगंज के भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में किन्नर समाज को शामिल कर उनका सम्मान किया गया। कासगंज की निवासी किन्नर समाज की पूजा को प्रदेश नेतृत्व द्वारा किन्नर समाज कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ पंडित दींन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पया कर किया गया। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नीरज शर्मा, प्रवेंद्र राना ने संयुक्त रूप से पूजा किन्नर और किन्नर समाज से आयी सैंकडों किन्नरों का गले में पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री सोलंकी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने किन्नर समाज कल्याण बोर्ड बनाकर किन्नरों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा है, इससे भाजपा को आने वाले 2022 विधानसभा चुनावों में बहुत लाभ मिलेगा। किन्नर समाज कल्याण बोर्ड की नवनियुक्त सदस्य पूजा किन्नर ने कहा कि भाजपा सरकार ने किन्नर समाज को मुख्य धारा से जोड़कर किन्नरों के हित का कार्य किया है। सम्मान समारोह का संचालन जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने किया। मंचासीन डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता,नीरज शर्मा,प्रवेंद्र राणा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।सम्मान समारोह में मुख्यरूप से उत्तम चंद्र पाथरे, ब्लॉक प्रमुख यशवीर राजपूत,कृष्णा राजपूत,किन्नर नीतू,विस्तारक सौरभ पाल, विस्तारक अवनीश मिश्रा,कृष्णकांत वशिष्ठ,कुलदीप प्रतिहार,प्रतीक माहेश्वरी,बॉबी गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मोजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks