वृद्ध को मृत दर्शाकर जमीन पर किया कब्जा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

वृद्ध को मृत दर्शाकर जमीन पर किया कब्जा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना अकराबाद क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर माजरा जुलूपुर सिहोर निवासी वृद्ध रघुवीर 80 वर्ष पुत्र सरनाम ने आरोप लगाया है कि उनके बड़े भाई का बेटा पुलिस में है। मैं अविवाहित हूं मेरा भतीजा अमर सिंह पुत्र महिलाल सिंह ने मेरी 12 बीघा जमीन पर षड्यंत्र के तहत कब्जा कर लिया है। मुझे कागजों में मृत दर्शा कर खतौनी में अपना नाम अंकित करा दिया है। जबकि मैं जिंदा हूं। पीड़ित वृद्ध अंधा होने की कारण अपनी बहन के यहां चला गया था, आज तक वृद्ध ने अपने नाम की उपयोग कृषि भूमि की बाबत कोई प्रलेख किसी भी व्यक्ति के पक्ष में नहीं लिखा है। एसएसपी ने पीड़ित वृद्ध को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। इसके साथ ही एसएसपी ने इलाका पुलिस को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks