
बसपाई कल मनाएंगे डा0 भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – बसपा द्वारा सम्राट लॉज में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बहुजन समाज पार्टी जनपद अलीगढ़ द्वारा जीटी रोड स्थित सम्राट लॉज में संविधान निर्माता भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विचार गोष्ठी का आयोजन होगा।जिसमें की बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी पूर्व सांसद जनाब बाबू मुनकाद अली और पूर्व मंत्री और अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी राजकुमार गौतम और अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह,अशोक सिंह, सुरेश गौतम एड मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
