युवती के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय भदौरिया के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत *मुअसं- 123/2020 धारा 452, 354ख, 504, 506 भादवि व 8 पोस्को एक्ट* की घटना में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटना:-* दिनांक 15.04.2020 को थाना अलीगंज के ग्राम अमरोली रतनपुर निवासी एक युवती द्वारा थाना अलीगंज पर लिखित सूचना दी गई कि उसके गाँव के ही अजय ने घर में घुसकर वादिया के साथ छेड़खानी की विरोध करने पर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर *मुअसं- 123/2020 धारा 452, 354ख, 504, 506 भादवि व 8 पोस्को एक्ट* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 05.06.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को *कोल्ड तिराहा* से समय करीब 9.15 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-*
1- अजय पुत्र रघुनाथ निवासी अमरोली रतनपुर थाना अलीगंज एटा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks