सहकारी समिति पहंच कर यूरिया वितरण और धान खरीद का लिया जायजा

#Etah…
सहकारी समिति पहंुचकर यूरिया वितरण और धान खरीद का लिया जायजा
◾️जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को तहसील अलीगंज क्षेत्र के साधन सहकारी समिति बुलाकी नगर पहुंचकर धान खरीद एवं यूरिया, डीएपी वितरण का जायजा लिया।
◾️डीएम ने नमी मापक यंत्र से धान की नमी को अपने समक्ष चौक कराया तथा मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुसार धान खरीद की जाए।
◾️शासन द्वारा १९४० रूपये प्रति कुंटल कॉमन धान, १९६० रूपये प्रति कुंतल धान ग्रेडए का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किसान भाईयों के खाते में समय से भुगतान भी सुनिश्चित किया जाए।
◾️डीएम ने साधन सहकारी समिति पुराहार बुलाकीनगर केन्द्र पर डीएपी एवं यूरिया वितरण का जायजा लिया।
◾️पॉस मशीन की समस्या का संबंधित विभाग, संस्था द्वारा निस्तारण किया जाए।
◾️इस दौरान एआर कॉपरेटिव महावीर सिंह, डिप्टी आरएमओ नन्द किशोर आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks