*एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा खेत में पानी की लेज काट देने को लेकर हुए झगड़े की घटना में वांछित चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा कुचेष्टा से किये गए नुकसान की घटना में वांछित चल रहे तीन आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
*घटना:-* दिनाँक 02.06.2020 को प्रार्थी सुरजीत पाल पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम नंगला गड़रियान थाना राजा का रामपुर एटा द्वारा थाना राजा का रामपुर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि राजाराम पुत्र बाबूराम, इन्द्रपाल पुत्र दलवीर एवं राजकुमार पुत्र नेकराम निवासी ग्राम नंगला गड़रियान थाना राजा का रामपुर एटा ने दिनाँक 01/06/2020 की रात में प्रार्थी के खेत पर पानी लगाने वाले 20-20 फुट के 53 पाइप जो प्लास्टिक के थे सभी को काट दिया जिससे प्रार्थी को काफी नुकसान हुआ है। इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर एटा पर *मु0अ0स0 68/2020 धारा 427/504/506 IPC* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी राजा का रामपुर को निर्देशित किया गया। दिनांक 05/06/2020 को उक्त घटना में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर राजाराम के मकान नंगला गड़रियान राजा का रामपुर एटा से समय करीब 07.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों नामपता:-*
1. राजाराम पुत्र बाबूराम निवासी नंगला गड़रियान थाना राजा का रामपुर एटा।
2. इन्द्रपाल पुत्र दलवीर नि0 उपरोक्त।
3- राजकुमार पुत्र नेकराम निवासी उपरोक्त।
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-*
1. उपनिरीक्षक श्री अभिलाख सिंह
2. का0 रमनदीप सिंह
3. का0 योगेंद्र कुमार
4- राहुल कुमार