
पंचायत विकास संस्थान ने एटा पुस्तक मेले में किया निःशुल्क पुस्तक वितरण
एटा,
एटा के जीआईसी मैदान में एटा पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में पंचायत विकास संस्थान के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय एडवोकेट ने “पॉलीटिकल न्यूज” नामक पुस्तक का निशुल्क वितरण किया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तकें मानव के विकास में और उनके मस्तिष्क के विकास में सहायक हैं। जो लोग पुस्तक प्रेमी होते हैं वह लोग वास्तविक दूरगामी सोच रखते हैं। और सही समय पर सही निर्णय लेकर ही बात करते हैं। एटा में पुस्तक मेले का आयोजन इसी उद्देश्य को लेकर किया गया है ।जिसमें एटा से लेकर दिल्ली तक के प्रकाशक इस पुस्तक मेले में उपस्थित हुए हैं ।यह पुस्तक मेला पिछले 6 वर्षों से लगातार लगता चला रहा है ।इस अवसर पर पंचायत विकास संस्थान केअध्यक्ष पंकज उपाध्याय एडवोकेट, कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता एडवोकेट, विधि राज मूर्ति, पंचायत विकास संस्थान के जिलाध्यक्ष विकास मित्र, देवेश कुमार ,रणवीर सिंह, लवली आदि लोगों ने सहयोग किया।