यमुना एक्सप्रेस-वे पर 3 पुलिसवालों समेत 5 की मौत, पुलिया से टक्कर के बाद बुलेरो दो टुकड़ों में बंटी

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 3 पुलिसवालों समेत 5 की मौत, पुलिया से टक्कर के बाद बुलेरो दो टुकड़ों में बंटी

  • अपराधियों को पकड़ने जा रही थी एमपी पुलिस

यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में मध्यप्रदेश पुलिस के 3 पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत हो गई है। इसमें एक महिला पुलिसकर्मी भी है। जबकि 4 की हालत गंभीर है। हादसा तड़के 5 बजे मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में हुआ।

पुलिसकर्मी बुलेरो से आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। तेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेरो दो टुकड़ों में बंट गई। बुलेरो सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक्सप्रेस-वे की एक लेन में काफी दूर तक गाड़ी के टुकड़े बिखर गए।

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मशक्कत से बुलेरो में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में मध्यपुदेश के पुलिसकर्मी भवानी प्रसाद, महिला कांस्टेबल हीरा देवी, बुलेरो ड्राइवर जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार समेत एक की मौत हो गई। जबकि कांस्टेबल कमलेंद्र यादव, कांस्टेबल रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना भूडेरा में तैनात थे। वहां से पुलिस की यह टीम हरियाणा के बहादुरगढ़ में दबिश देने जा रही थी।

दरअसल टीकमगढ़ पुलिस किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा किए जाने के एक मामले में दबिश देने जा रही थी। पिंटू नाम के जिस युवक पर किशोरी को ले जाने का आरोप था। उसकी लोकेशन पुलिस को हरियाणा के बहादुरगढ़ में मिली थी।

युवक को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामदगी के लिए बुडेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद, कांस्टेबल रतिराम, कमलेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल हीरा देवी आरोपित युवक की बहन प्रीति उसके पति धर्मेंद्र निवासी ललितपुर, सुरक्षा समिति के सदस्य रवि को लेकर बोलेरो से बहादुरगढ़ के लिए जा रहे थे। जगदीश बोलेरो को चला रहे थे। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना में मृत पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks