कोल्ड चैन हैंडलर्स को किया गया प्रशिक्षित

कोल्ड चैन हैंडलर्स को किया गया प्रशिक्षित।

एटा,

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले के कोल्ड चेन हैंडलर को दिनांक 02 एवं 03 दिसम्बर 2021 को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया । कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण बृहस्पति वार एवं शुक्रवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार एटा में आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में कोल्ड चेन हैंडलर्स को वैक्सीन के रखरखाव, तापमान निगरानी, वैक्सीन स्टॉक, वैक्सीन वेस्टेज रोकने आदि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद जहां वैक्सीन की बर्बादी में कमी आएगी, वहीं प्रबंधन की गड़बड़ी से किसी भी स्थान पर टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित नहीं होने पाएगा। बताया ईविन के उपयोग से जिले में वैक्सीन की कोई कमी न होने पाये इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है | जिससे टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चलता रहता है।

प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राम सिंह ने बताया कि ईविन के माध्यम से सभी कोल्ड चेन में उपलब्ध वैक्सीन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही और गुणवत्ता पर भी नजर रखी जा जा रही है। सुरक्षित भंडारण के लिए नियत तापमान की जरूरत होती है। जिसमें कमी या वृद्धि के कारण टीके के खराब होने की आशंका रहती है, लेकिन कोल्ड चेन में नियत तापमान में कमी या वृद्धि होने पर अलार्म बजने लगता है। साथ ही इसकी सूचना एप के जरिये कोल्ड चेन प्रबंधक से लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व वीसीसीएम ( यू एन डी पी) को भी प्राप्त होती रहती है।

यूएनडीपी से वीसीसीएम प्रवीन त्रिवेदी ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जिला महिला अस्पताल ( पी पी सी) के कोल्ड चेन में टीके रखने के आई एल आर एवं डीप फ्रिज में थर्मामीटर लगाए हुए हैं। ऐसे में आई एल आर / डीप फ्रीजर के बंद या खराब होने पर इसकी जानकारी संबंधित स्टाफ के पास चली जाती है। आई एल आर का तापमान +2 से +8 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा जाने पर मोबाइल से मैसेज व अलार्म बजने लगता है। ऐसे में तुरंत स्टाफ जाकर टीके को देख लेता है ,और उसे खराब होने से बचा लिया जाता है।

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राम सिंह, डा0 वी पी सिंह एस एम ओ ( डब्ल्यू एच ओ) ,डिप्टी डीआईओ डॉक्टर सर्वेश, नोडल अर्बन डॉक्टर ओपी आर्या
प्रोजेक्ट ऑफिसर यूएनडीपी अवधेश सिंह, वीसीसीएम प्रवीन त्रिवेदी, सी एच ए आई संस्था से निदा हामिद,शबाब रिजवी, डीएमसी आलोक वर्मा, मोहम्मद खालिद,जनपद एटा के समस्त प्रशिक्षु कोल्ड चैन हैंडलर्स मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks