युवा राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 देवकांत शिकोहाबाद, प्रदेश सचिव बबलू नागर, जिलाध्यक्ष एटा पिंकी भैया को नियुक्त किया गया
10 जनवरी 2022 को एटा से लखनऊ को प्रस्तावित पैदल यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी, 10 दिसंबर को जिला कार्यकारिणी विस्तार सहित बचे हुए प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों का रिनुअल किया जाएगा

एटा। आज दिनांक 03 दिसंबर 2021 को जीटी रोड एटा स्थित शहीद स्तंभ पर अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से निर्णय लेते हुए संगठन के प्रति आस्था एवं लगाव को देखते हुए डॉक्टर देवकांत जी शिकोहाबाद को युवा राष्ट्रीय महासचिव एवं अब तक एटा के जिलाध्यक्ष रहे बबलू नागर को प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष एटा के पद पर पिंकी भैया को नियुक्त किया गया तथा आज कई जगह दुखद घटनाएं हो जाने की वजह से संगठन के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता आज की बैठक में उपस्थित नहीं हो सके इसलिए 10 दिसंबर को एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर पुनः बैठक आयोजित कर जनपद कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा एवं बचे हुए मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारियों का रिनुअल किया जाएगा तथा 10 जनवरी 2022 को एटा से लखनऊ को प्रस्तावित पैदल यात्रा की तैयारियों को लेकर संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई तथा 1 सप्ताह बाद गांव गांव संगठन का पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने की सहमति बनी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय संयोजक संजीव प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी0 अनुराग सिंह, राष्ट्रीय संरक्षक बाबूराम वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सोलंकी, युवा राष्ट्रीय महासचिव जोगेंद्र सिंह, युवा प्रदेश प्रभारी आशु भाई, युवा प्रदेश प्रवक्ता विनय एडवोकेट, थान सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष, आशुतोष, दौजीराम कुशवाहा, कुलदीप कुमार, प्रदीप अहीर, महाराज सिंह लोधी, मनोज देवी, अनुपमा पांडे सहित आदि लोग उपस्थित रहे