एटा पुस्तक मेला में एस्ट्रोलॉजी ऑल डायमेंशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने भी की सहभागिता

एटा पुस्तक मेला में एस्ट्रोलॉजी ऑल डायमेंशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने भी की सहभागिता।
–मानसिक विकास में सहायक पुस्तक मेला:-देवेन्द्र कुमार लोधी
एटा,
एटा में जी0आई0सी0 मैदान में एटा पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में प्रथम दिन देश के विभिन्न स्थानों से प्रकाशन पुस्तक मेले में शामिल हुए हैं ।इसमें मानसिक विकास में सहायक पुस्तके देखने को मिल रही हैं ।जो एटा के लिए सौभाग्य की बात है ।जनपद एटा के बौद्धिक और पुस्तक प्रेमियों ने विभिन्न प्रकाशनों पर भिन्न भिन्न प्रकार की पुस्तकों को निहारते नजर आए। पुस्तक मेले में पहुंचे राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष और बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक तथा पंचायत विकास संस्थान के सचिव देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट ने कहा कि एटा का पुस्तक मेला व्यक्ति के मानसिक विकास में सहायक सिद्ध होगा। और एस्ट्रोलॉजी ऑल डायमेंशन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा लगाए गए स्टॉल मैं उन्होंने कहा कि सखी सशक्तिकरण अभियान और सोलह सिंगार पर कार्य करने वाली श्रीमती किरन को बहुत-बहुत बधाई ।जिसे सोलह श्रृंगार को आयुर्वेद के रूप में इस्तेमाल करने की विधि इस पुस्तक मेले में बताई जा रही है ।इसी बीच पांचजन्य नामक पुस्तक का भी अवलोकन किया गया। इस पुस्तक में राजनीतिक उठापटक कब और कैसे होती है नक्षत्र और ग्रह नक्षत्रों के आधार पर विस्तृत रूप से विवरण दिया गया और लोकसभा और विधानसभा की स्थिति परिस्थिति पर प्रकाश डाला गया है। इस पुस्तक के लेखक को भी बहुत-बहुत बधाई।
कार्यक्रम में उपस्थित एस्ट्रोलॉजी और डायमंड रिसर्च इंस्टिट्यूट की निदेशक श्रीमती किरन ज्योतिष पंचजन्य बहुआयामी पुस्तक के लेखक श्री पंकज उपाध्याय एडवोकेट एटा के समाजसेवी मलिखान सिंह वर्मा ,राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार लोधी, उपाध्यक्ष विकास मित्र आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks