
अज्ञात चोरों ने की बंद मकान से लाखों की चोरी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव झल्लुपुर सिहोर में कई वर्षो से बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए, सुबह जब पड़ोसी अशोक पुत्र बद्री प्रसाद शौच करने के लिए जा रहे थे तभी उन्होंने दिखा कि जो मकान सालों से बंद है उसके बाहर मेन गेट के ताले टूटे पड़े हैं। उन्होंने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को एकत्रित कर लिया, इसके साथ ही मकान स्वामी को भी सूचना दी। शोर शराबा सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और मकान के अंदर जाकर देखा तो बंद मकान से बाइक साइकिल, डीएपी खाद के कट्टे और सरसों के कट्टे गायब थे। इसके अलावा घर का अन्य कीमती सामान भी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने चोरी की जानकारी पुलिस को भी दे दी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।