दीवारों पर उभरेंगी कलाकृतियां, सजेगा-संवरेगा स्टेशन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

दीवारों पर उभरेंगी कलाकृतियां, सजेगा-संवरेगा स्टेशन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – रेलवे स्टेशन की दीवारों पर उभरी जिन कलाकृतियों ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रभावित किया था उन्हें रेलवे फिर से दीवारों पर पेंट कराया रहा है। इससे प्लेटफार्म के साथ ही स्टेशन की सुंदरता फिर से बढ़ेगी। रेलवे ने यह कदम अलीगढ़ सांसद की नाराजगी के बाद उठाया है। रेलवे अफसरों को अपनी गलती का अहसास हुआ था। जिसके बाद स्टेशन पर फिर से कलाकृतियां तैयार कराने को एक प्रस्ताव प्रयागराज डिवीजन को भेजा गया था। शहर के आर्टिस्ट ग्रुप व एनजीओ से भी संपर्क किया जा रहा था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद गुरुवार से स्टेशन पर फिर से कलाकृतियों के जरिए उसे संजाने-संवारने का काम शुरू हो गया है। सामाजिक संस्था समृद्धि वेलफेयर सोसायटी के 32 सदस्यीय स्कूली बच्चों ने स्टेशन पर आकर्षक कलाकृतियां तैयार कराई थीं। इतना ही नहीं स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म व पैदल पुल पर प्लास्टिक की केन व बड़ी बोतलों में प्लांट गार्डन भी लगाए थे। इससे न केवल स्टेशन की सुंदरता बढ़ गई थी बल्कि दीवारों पर उभरी कलाकृतियां लोगों को विभिन्न संदेश देने का भी काम कर रहीं थीं। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को ये कलाकृतियां अपनी ओर लुभातीं थी और वे इनकी तारीफ करते थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks