कोतवाली देहात क्षेत्र से अपहृत किशोरी को किया सकुशल बरामद

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से अपहृत किशोरी को किया सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान मुस्कान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अपहृता आशु पुत्री मिजाजीलाल नि0- ग्राम कुनावली थाना कोतवाली देहात जनपद एटा को सकुशल बरामद किया गया। *घटना :-* दिनांक 20.11.2021 को वादी द्वारा थाना कोतवाली देहात पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि वादी की पुत्री आशु पुत्री मिजाजीलाल उम्र नि0- ग्राम कुनावली थाना कोतवाली देहात जनपद एटा को गांव का ही योगेश पुत्र वीरपाल नि0- उपरोक्त बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0- 401/2021 धारा 363, 366 भादवि पंजीकृत किया गया। *बरामदगी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए अपहृता की शीघ्र बरामदगी हेतु थाना कोतवाली देहात पुलिस को निर्देशित किया गया। जिसके उपरांत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल एटा की सहायता से अथक प्रयास कर अपहृता आशु उपरोक्त को सकुशल बरामद कर नियमानुसार सुपुर्दगी हेतु थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1.श्री जगदीशचन्द्र (प्रभारी निरीक्षक)
1.उ0नि0 श्री अभिलाख सिंह
2.है0का0 विमलेश
3.म0का0 बबीता गौड

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks