एटा से लखनऊ को प्रस्तावित पैदल यात्रा

अखिल भारतीय किसान यूनियन के जनपद एटा, फिरोजाबाद, हाथरस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से 10 जनवरी 2022 से एटा से लखनऊ को प्रस्तावित पैदल यात्रा को लेकर कल 03 दिसबंर को प्रातः 10:00 बजे से एटा में प्रस्तावित बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की जाती है

एटा,अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की अतिआवश्यक बैठक हुई थी उक्त बैठक में 10 जनवरी को एटा से लखनऊ को प्रस्तावित पैदल यात्रा को सफल बनाने के लिए तय किया गया है कि प्रचार प्रसार सहित भोजन आदि की व्यवस्थाओं को जुटाने के लिए संगठन को लाखों रुपए की आवश्यकता है जिसके लिए संगठन की विभिन्न प्रकोष्ठों की कमेटियों के पदाधिकारियों से कम से कम निम्नलिखित आर्थिक सहयोग लिया जाएगा और तमाम संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता संगठन की कोर कमेटी की अपेक्षाओं के आधार पर जिम्मेदार काम नहीं कर पा रहे हैं उन्हें भी संगठन में सम्मानित जगहों पर रखा जाए एवं बहुत सारे सक्रिय साथियों को संगठन के प्रमुख पदों पर आसीन किया जाए इसी के साथ तय किया गया है कि जनपद एटा, फिरोजाबाद एवं हाथरस की जनपद कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर पुनः जनपद कमेटियों का गठन करते हुए उपरोक्त जनपदों के मूल निवासी विभिन्न प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं मंडल के पदाधिकारियों का नवीनीकरण करते हुए उक्त प्रस्तावित यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जाए उसी के तहत प्रथम चरण में कल दिनांक 03 दिसंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे से एटा शहर स्थित राम दरबार के सामने शहीद पार्क में जनपद एटा, फिरोजाबाद और हाथरस के सभी सम्मानित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक होगी वहीं पर जनपदों की कमेटियों के गठन सहित सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं मंडल के पदाधिकारियों का नवीनीकरण करते हुए सक्रियता को देखते हुए पुनः मनोनीत किया जाएगा तथा अन्य जनपदों में क्रमबद्ध तरीके से संगठन विस्तार किया जाएगा उक्त बैठक में सर्वसम्मति से तय किए गए आधार पर निम्नलिखित रूप से कम से कम प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता से आर्थिक सहयोग लिया जाएगा तथा निम्नलिखित मूल्य से अत्यधिक दान संगठन व्यक्ति विशेष की स्वेच्छा के आधार पर प्राप्त करेगा

01 :- राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से 11,000

02 :- प्रदेश की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से 7100

03 :- मंडलीय कमेटी के पदाधिकारियों से 6100

4 :- जनपदीय कमेटी के पदाधिकारियों से 5100

05 :- तहसील की कमेटी के पदाधिकारियों से 2100

06 :- ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों से 1100

रुपए आर्थिक सहयोग संगठन के द्वारा लिया जाएगा जिससे किसान मजदूरों के आंदोलन को गति प्रदान की जा सके और ऐसी तमाम लड़ाइयों को प्रमुखता से लढ़ा जा सके एवं विभिन्न कमेटियों के संरक्षक मंडल को उपरोक्त आर्थिक सहयोग के बंधन से मुक्त रखा गया है सभी सहयोगी साथियों से अपील है कि समय का विशेष ध्यान रखते हुए उक्त बैठक में पहुंचने का कष्ट करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks