पीएम मोदी की शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक शुरू, मौजूदा सत्र की रणनीति पर हो रही चर्चा

पीएम मोदी की शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक शुरू, मौजूदा सत्र की रणनीति पर हो रही चर्चा
विपक्ष के 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे को लेकर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी राज्यसभा में हंगामे के आसार

नई दिल्ली । विपक्ष के 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे को लेकर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी राज्यसभा में हंगामे के आसार हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने-अपने रुख पर कायम हैं। निलंबित सांसद जहां संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं सत्ता पक्ष इनके अशोभनीय आचरण के लिए माफी की मांग कर रहा है। उधर संसद में गतिरोध को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन संसद में शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक भी की थी। मौजूदा सत्र की रणनीति पर चर्चा करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी संसद में शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। राज्यसभा सांसद टी. शिवा ने राज्यसभा की प्रवर समिति को ‘बांध सुरक्षा विधेयक 2019’ भेजने का दिया नोटिस। राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने ‘जाति आधारित जनगणना’ मामले शून्यकाल नोटिस दिया है।कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने ‘आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और उच्च मुद्रास्फीति के परिणामस्वरूप देश में आम लोगों पर भारी वित्तीय बोझ’ पर सदन में चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत कार्य निलंबन नोटिस दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks