वार्डों में नोडल अधिकारी सुनेंगे समस्याएं – रिपोर्ट शुभम शर्मा

वार्डों में नोडल अधिकारी सुनेंगे समस्याएं – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने व समस्याएं सुनने के लिए वार्ड स्तर पर फिर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारी पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर रोज लोगों के बीच जाएंगे और समस्याओं का समाधान कराएंगे। इनके मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। जिन पर कोई भी व्यक्ति संपर्क कर समस्याएं बता सकता है।नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास हो रहे हैं। 80 वार्डों में 27 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारी वार्डों में पार्षदों के साथ दौरा कर जनसमस्याएं सुनेंगे और निस्तारण कराएंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks