
कोविड-19 से मृत व्यक्तियों को दिये जाएंगे 50 हजार रूपये – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर सुधीर कुमार प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 के संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों 50 हजार रूपये प्रति मृतक अनुग्रह सहायता राज्य आपदा मोचक निधि (एसडीआरएफ) से दिये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होने कोविड-19 के संक्रमण से मृत व्यक्तियों, जो जनपद अलीगढ़ के निवासी हो, के परिजनों को सूचित किया है कि वे किसी कार्य दिवस में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय दैवीय आपदा अनुभाग में कोविड-19 अहैतुक सहायता आवेदन पत्र प्राप्ति सेल से किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए विपिन द्विवेदी डिप्टी कलैक्टर (मो0नं0 7238814595) एवं मनोज कुमार दैवीय आपदा सहायक (मो0 नं0 7906856081) पर जानकारी कर आदान-प्रदान किया जा सकता है।