विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था दुलार”save the planet” ने लगाए पेड़

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था दुलार”save the planet” ने लगाए पेड़

जनपद कसगंज में दुलार संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर 501 फलदर वृक्ष वितरित किये गये, रोपित किये गये इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा0 मनोज शर्मा ने कहा कि प्रकृति से सही तालमेल ही विकास है। अंधाधुंध प्रगति के नाम पर पृथ्वी व प्रकृति से होने वाली छेड़छाड़ हमें विनाश की और ले जा रही है, इसलिए जरूरी है कि हम समय रहते चेत जाएँ और पृथ्वी को बचाएँ।विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण के प्रति संवेदनशील बनने का संकल्प लें। इस अवसर पर कामिनी शर्मा ,एस वी सिंह,अश्वनी चतुर्वेदी मौजूद रहे । जिला प्रभारी मसूद हसन एवं जिला अध्य्क्ष शिवम मिश्रा ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि मॉनसून हमारे लिए उत्सव से कम नहीं, हर दिन कुछ नए पौधे हमारे जीवन का हिस्सा बनें, हम उनके साथ कुछ जीवंत पल व्यतीत कर सकें ताकि हमारा पर्यावरण से दुलार जीवित रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks