अनियंत्रित टेंपो ट्रक में घुसा, दो बच्चों की मौत, 7 लोग घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अनियंत्रित टेंपो ट्रक में घुसा, दो बच्चों की मौत, 7 लोग घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना अकराबाद क्षेत्र के पिलखना चैराहे पर शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे टेंपो सवारों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसा। जिसमें दो मासूम बच्चों की मौत हो गई व अन्य छह महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अकराबाद क्षेत्र के गांव शाहगढ़ निवासी रविवार की शाम शादी समारोह में भाग लेने के लिए एटा चुंगी गांधी पार्क शकुंतला मैरिज होम में आए थे। सोमवार की सुबह सभी लोग टैंपू में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही टेंपो अकराबाद क्षेत्र के पिलखना चैराहे पर पहुंचा कि तभी अचानक टेंपो चालक को नींद का झोंका आ गया और टेंपो सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसा। घटना के उपरांत टेंपो सवार घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और उपचार के लिए एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल मलखान सिंह अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने 7 माह की दामिनी पुत्री सुभाष, 3 माह का जीतू पुत्र रिंकू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यशोदा पत्नी संजय कुमार निवासी शाहगढ़ अकराबाद, कमलेश देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी हसायन हाथरस, नेमश्री पत्नी पुष्पेंद्र, सपना पत्नी सुभाष, माया पत्नी रिंकू कुमार, धर्मेंद्र पुत्र देवेंद्र सिंह, विमलेश पत्नी देवदत्त निवासी शाहगढ़ अकराबाद का उपचार चल रहा है। वही घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए, दोनों मासूम बच्चों के शवों को घर ले गए और दोनों बच्चों को दफना दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks