महिला ने मानसिक तनाव के चलते खाया जहर, मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

महिला ने मानसिक तनाव के चलते खाया जहर, मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना लोधा क्षेत्र के गांव जिरोली डोर में महिला ने जहर खा लिया आनन-फानन में ग्रामीण पुलिस द्वारा जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराया है। गांव का हरिश्चंद्र अपने ही ट्रक पर चालक है पति की गैरमौजूदगी में पत्नी सीमा ने जहर का सेवन कर लिया और इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार हरिश्चंद्र की शादी नहीं हुई थी अपनी मर्जी से पहले एक महिला को पत्नी बनाकर ले आया जिसके 3 बच्चों में से एक बच्चे की मौत हो गई और दो बच्चों को छोड़कर पहली पत्नी करीब 4 वर्ष पूर्व अपने मायके चली गई। बताया गया कि इसी बीच 2 महिलाओं को और पत्नी के रूप में लाया वह रुकी नहीं इसके बाद सीमा को ले आया और सीमा ने मानसिक तनाव के चलते जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks