
बाइक सवार कुत्ता बचाने के चक्कर में फिसला, घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना बरला क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर निवासी अतेंद्र कुमार पुत्र चरण सिंह रोजाना की तरह दूध बांटने के लिए बाइक द्वारा रविवार की सुबह आ रहा था जैसे ही वह अकराबाद क्षेत्र के पनेठी रोड पिलखना चौराहे पर आया तभी सामने से कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक्कर में बाइक फिसलती हुई जमीन पर गिर गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना घटित होते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए, सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है । घायल कि जेब से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।