
मार्च तक मिलेगा, 26 लाख लोगों को मुफ्त राशन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – अब अगले साल मार्च तक मुफ्त राशन मिलेगा। शहर के 26 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। हर महीने इतनी ही यूनिट राशन बंटता हैं। वहीं, जिले के लोगों को दोगुना फायदा मिलेगा। पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने मार्च तक मुफ्त राशन देने का ऐलान कर दिया है। इसमें तेल, दाल भी मुफ्त मिलेगा। शहर में कुल 1351 राशन की दुकान हैं। इन पर करीब साढ़े छह लाख कार्ड धारक हैं। अब सरकार महीने में दो बार राशन दे रही हैं। इसमें प्रदेश सरकार जहां हर महीने की तरह सामान्य राशन दे रही है। वहीं, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन देती है। इस योजना में नवंबर तक मुफ्त राशन वितरण के निर्देश दिए गए हैं। अब इसका समय पूरा हो गया हैं, लेकिन इससे पहले ही केंद्र सरकार ने इसे आगे बढ़ा दिया है। वहीं प्रदेश सरकार पहले ही दिसंबर से लेकर मार्च तक अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को राशन के साथ प्रति कार्ड एक किलो नमक, दाल व खाद्य तेल सरसों या रिफाइंड मिलेगा।