टेम्पो हटाने की कहने पर दबंगों ने पति-पत्नी को पीटकर किया घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा

टेम्पो हटाने की कहने पर दबंगों ने पति-पत्नी को पीटकर किया घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना रोरावर क्षेत्र के बाजिदपुर निवासी रीना देवी पत्नी राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति ट्रैक्टर ट्रॉली में सीमेंट भरकर घर के लिए ला रहे थे तभी रास्ते में पड़ोसी शिवा का टेंपो रास्ते में खड़ा हुआ था जिसको हटाने के लिए दंपति ने कहा तो शिवा आग बबूला हो गया और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दंपत्ति की जमकर पिटाई करते हुए लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हमलावरों से दंपत्ति को बचाया। घायल अवस्था में पति पत्नी थाने पहुंचे और अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल दंपत्ति को उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस दंपत्ति की तहरीर के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks