गायत्री धाम पर चौबीस कुण्डीय गायत्री महायञ का आयोजन प्रारम्भ

एटा ! अखिल विश्व गायत्री परिवार ट्रस्ट शाखा एटा के तत्वावधान में जेल रोड स्थिति गायत्री धाम पर आज से प्रारम्भ चौबीस कुण्डीय गायत्री महायञ एवं प्रञापुराण कथा का समापन आगामी 29 नवम्बर 2021 को होगा ! गायत्री परिवार ट्रस्ट की मीडिया प्रभारी श्रीमती ओमलक्ष्मी ने बताया कि शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आज शुक्रवार से आयोजित गायत्री महायञ के प्रारम्भ में विशाल शोभायात्रा निकाली जाऐगी तत्पश्चात संगीत प्रवचन, भोजन प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया जाऐगा तथा शनिवार को सामूहिक जप , देव पूजन, ध्यान , प्रञायोग व्यायाम, संगीत प्रवचन व प्रञापुराण कथा एवं रविवार व सोमवार को भी नित्य की भांति कार्यक्रम करते हुऐ सोमवार की दोपहर 12 बजे गायत्री महायञ पूर्णआहुति कर टोली विदाई रस्म अदा की जाऐगी ! श्रीमती ओमलक्ष्मी ने समस्त गायत्री परिजनों से कार्यक्रमो में शामिल होने की अपील की है !