
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा 04 वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व अपहृत बालक सकुशल बरामद। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निकट निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा व क्षेत्राधिकारी जलेसर के कुशल पर्यवेक्षण में मु0अ0सं0 438/2021 धारा 363 भादवि के अपहृत बालक यश कुमार को सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता योगेन्द्र पुत्र थान सिंह निवासी बदरिया थाना कोतवाली देहात जिला एटा को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण … योगेन्द्र पुत्र थान सिंह निवासी बदरिया थाना कोतवाली देहात जिला एटा की शादी करीब पाँच वर्ष पूर्व ऊषा देवी पुत्री प्रेमपाल निवासी लोधीपुर थाना जलेसर जिला एटा के साथ सम्पन्न हुई थी, जिससे एक पुत्र हुआ। दोनों पति पत्नी के बीच विवाद होने के कारण ऊषा देवी अपने मायके में अपने पुत्र के साथ रहने लगी। पंचायत के माध्यम से दोनों पक्षों में तलाक कोर्ट में करने तथा योगेन्द्र द्वारा ऊषा को पाँच लाख रूपया देने की बात हुई, जिसमें योगेन्द्र ने खेत बेचकर तीन लाख रुपये नकद ऊषा देवी को दे दिये तथा दो लाख रूपये बिचौलिये के पास रखे हुए थे। योगेश द्वारा ऊषा देवी को धमकी देना, परेशान करना व बदला लेने की नीयत से अपने दोस्त राजेश पुत्र सौदान सिंह निवासी नगरिया थाना सोरों जनपद कासगंज के साथ मिलकर अपने 04 वर्षीय बेटे यश कुमार का अपहरण कर लिया था। इस संबंध में थाना जलेसर पर मुअसं- 438/2021 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया।
बरामद अपर्हत का नाम पता
- यश कुमार उम्र करीब 04 वर्ष पुत्र योगेन्द्र निवासी लोधीपुर थाना जलेसर जिला एटा।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
योगेन्द्र पुत्र थान सिंह निवासी बदरिया थाना कोतवाली देहात जिला एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्र0नि0 श्री शम्भूनाथ सिंह
2.उ0नि0 श्री सुरेन्द्रबाबू दोहरे
3.उ0नि0 श्री देवदत्त
- का0 1306 नबाव सिंह
5.का0 मोहित भाटी
6.का0 1303 योगेश कुमार
7.का0 1198 परमवीर सिंह