हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना होगा वाहनों का चालान – रिपोर्ट शुभम शर्मा

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना होगा वाहनों का चालान – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाने वालों की अब खैर नहीं। चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर इन वाहनों के सीधे चालान काटे जाएंगे। इसे लेकर परिवहन विभाग द्वारा सभी वाहन स्वामियों को सचेत कर दिया गया। अधिकारियों की द्वारा इसकी चेकिंग भी शुरू कर दी है।सभी वाहनों पर अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना प्रदेश में अनिवार्य कर दिया है। इसे लेकर जिले में सहायक संभागीय परिवहन विभाग भी सक्रिय हो गया है। यह नंबर प्लेट वाहनों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। इसमें पिछले वर्ष ही लागू कर दिया गया था। हालांकि नए वाहनों में तो यह वाहन के साथ ही लगकर आ रही हैं। इसके लिए लिए संबंधित एजेंसियों के सभी डीलरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन नंबर प्लेट के बिना चलते हुए पकड़े गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks