इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने जारी की विधायकों की रिपोर्ट – रिपोर्ट शुभम शर्मा

इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने जारी की विधायकों की रिपोर्ट – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा 2017 के चुनावों व उसके बाद हुए उपचुनावों में दाखिल शपथपत्र पर जारी हुई है, अलीगढ़ में सात विधायकों में से तीन विधायक दागी हैं तो तीन करोड़पति और चार विधायक लखपति। यूपी इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने पूरे सूबे के विधायकों की रिपोर्ट जारी की है। जिसमें स्थानीय विधायकों की भी कुंडली है। एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक विधायक संजीव राजा, दलवीर सिंह व अनिल पाराशर पर सबसे ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। यह रिपोर्ट वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों और उसके बाद हुए उपचुनावों में उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए शपथपत्रों पर आधारित है। एडीआर रिपोर्ट में विधायकों के वित्तीय, आपराधिक एवं अन्य विवरणों का विश्लेषण किया गया है। अलीगढ़ जनपद में सातों विधायक भाजपा के हैं। इनमें अपराधिक मामलों में घिरे रहने में शहर विधायक संजीव राजा अव्वल हैं। उन पर गंभीर धाराओं में छह मुकदमें दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर नाम बरौली विधायक दलवीर सिंह का आता है। जिन पर अलीगढ ही नहीं गाजियाबाद तक में मुकदमें हैं। वहीं तीसरे पाएदान पर कोल विधायक अनिल पाराशर हैं। शेष चारों विधायकों का कोई भी अपराधिक रिकार्ड नहीं है। वित्तीय मामलों यानि रूपए, सम्पत्ति में बरौली विधायक पहले नंबर पर हैं।
अलीगढ़ संजीव राजा, शहर विधायक
केस-छह
सम्पत्ति-56.62 लाख
देनदारी-शून्य
अनिल पाराशर, कोल विधायक
केस-एक
सम्पत्ति-4.96 करोड़
देनदारी-1.26 करोड़
दलवीर सिंह, बरैाली विधायक
केस-तीन
सम्पत्ति-5.95 करोड़
देनदारी-13 लाख
रविन्द्र पाल सिंह, छर्रा विधायक
केस-0
सम्पत्ति-7.78 लाख
देनदारी-शून्य
राजकुमार सहयोगी, इगलास विधायक
केस-0
सम्पत्ति-5.46 लाख
देनदारी-शून्य
अनूप बाल्मीकि, खैर विधायक
केस-0
सम्पत्ति-10.20 लाख
देनदारी-एक लाख
संदीप सिंह, अतरौली विधायक
केस-0
सम्पत्ति-1.42 करोड़
देनदारी-शून्य

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks