
बुंदेलखंड क्षेत्र का शिक्षा में बढ़ाया केंद्र में सम्मान: इंटरनेशनल एजुकेशन आईकॉन अवॉर्ड’ से गुलाब सिंह ठाकुर दिल्ली में सम्मानित
!!.वर्ष 2019 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्य प्रदेश गौरव अवॉर्ड दिया बिजावर विधानसभा के दिग्गज नेता राजेश सिंह कुर्रा के पुत्र गुलाब सिंह ठाकुर.!!
बुंदेलखंड में ‘शिक्षा के क्षेत्र का सितारा, छतरपुर का लाल हमारा देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित ”इंटरनेशनल एजुकेशन आईकॉन अवॉर्ड” से छतरपुर जिले के एक छोटे से गांव कुर्रा के समाजसेवी और राजनीति में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले बिजावर विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज नेता राजेश सिंह पायक के सुपुत्र गुलाब सिंह ठाकुर को अवार्ड से सम्मानित किया गया जो ना केवल छतरपुर अपितु बुंदेलखंड के लिए गौरव की बात है l इससे पूर्व 2019 में भी गुलाब ठाकुर को मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्य प्रदेश गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है क्योंकि गुलाब ठाकुर की जन्म स्थली छतरपुर है किंतु कर्म स्थली शिक्षा की राजधानी इंदौर होने के कारण शिक्षा के क्षेत्र में जिले के इस लाल ने कई अन्य कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस अवार्ड को मिलने के बाद जब हमने इनके पिता राजेश सिंह पायक से अपने पुत्र की इन अद्भुत सफलताओं के पीछे छिपे हुए कारणों को जानना चाहा तो उन्होंने इसका संपूर्ण श्रेय छतरपुर के लोगों को दिया और बतलाया कि जब से मेरे पुत्र ने शिक्षा प्राप्ति के लिए छतरपुर से पलायन किया तब से ही उसके मन में बचपन से ही एक बात घर कर गई थी कि ना केवल छतरपुर अपितु संपूर्ण बुंदेलखंड के बच्चों को शिक्षा के लिए अपने घर-परिवार, गांव-शहर को छोड़कर नहीं जाने दूंगा इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए उसके द्वारा छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, सागर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ संस्थान कौटिल्य अकैडमी की स्थापना की गई साथ ही बुंदेलखंड के बच्चों की नींव मजबूत करने के लिए विभिन्न स्थानों पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल भी न्यूनतम फीस पर स्थापित किए गए इसीलिए लोग गुलाब ठाकुर को प्यार से बुंदेलखंड का शिक्षा दूत के नाम से संबोधित करते हैं ।