राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एटा ने अपना जलवा कायम

एटा टीम के कप्तान के रूप में मेरे लिए ये क्षण बहुत ही गौरवांवित करने वाले रहे,, जो इस प्रकार है…
फिट इण्डिया टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में द्वितीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एटा ने अपना जलवा कायम करते हुए बड़े ही धमाकेदार अंदाज़ में फाइनल तक का सफ़र पूरा करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर एक नए इतिहास का निर्माण किया,
जीत के इस सफर में एटा के महान लड़ाकों में मनीष दुबे श्यामू(मेन ऑफ द टूर्नामेंट) के ऑलराउंड प्रदर्शन ने हर मैच में सर्वश्रेठ प्रदर्शन किया,
उनके अलावा अंकित यादव, मनोज यादव (सैलार), नागेंद्र यादव, ने बल्लेबाज़ी में धमाल मचाया इनके बाद दिनेश चौधरी, मनीष दुबे(श्यामू), संतप्रकाश यादव(भोला), देवप्रकाश यादव(हसन), राजीव कुमार, ने बॉल से विपक्षी टीमों पर कहर बरपाया और उनके बल्लेबाज़ों के हौसले पस्त करके जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया ।
बाकी सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट फील्डिंग की तथा एक दूसरे का हौसला बढ़ाया जिसकी वजह से ये जीत हासिल हुई, सभी साथियों का हार्दिक आभार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks