युवक की हत्या के मामले में वांछित चल रहे छः आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

*एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, दो दिन पूर्व ग्राम तमरौरा में हुई युवक की हत्या के मामले में वांछित चल रहे छः आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार, आरोपियों की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त एक अवैध सिंगल शाॅट गन, पाॅच अवैध तमंचे तथा नौ खोखा कारतूस बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा दिनांक 02.06.2020 को थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम तमरौरा में हुई युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे छः वांछित आरोपियों को घटना में प्रयुक्त छः अवैध असलहा तथा नौ खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटनाः-* दिनांक 02.06.2020 को वादिया श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व0 किशनपाल सिंह निवासी तमरौरा थाना नयागाॅव एटा द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 02.06.2020 को खेत पर गये वादिया के बेटे लवकुश तथा गौरव को लालू उर्फ सतेन्द्र, जितेन्द्र, जागेश्वर, अवनीश, गुलाब सिंह तथा बृजेश व कुॅवरपाल ने घेरकर उनके उपर तमंचों से फायर कर दिये, जिससे गोली लगने से वादिया के पुत्र लवकुश की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। इस सूचना पर थाना नयागांव पर *मुअसं- 124/2020 धारा 147, 148, 149, 302 भादंवि बनाम लालू उर्फ सतेन्द्र आदि सात नफर अभियुक्त पंजीकृत* किया गया। साथ ही घटना की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

*गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव दिनेश सिंह को निर्देशित किया गया। दिनांक 03.06.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे छः आरोपियों को ग्राम ढकपुरा के पास से समय करीब 11.10 बजे गिरफ्तार किया गया है, साथ ही अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम बिनौरा के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त एक सिंगल शाॅट गन तथा पाॅच अवैध तमंचे 315 बोर बरामद किये गये हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव पर आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1- लालू उर्फ सतेन्द्र पुत्र सुखदेव निवासी बिनौरा थाना नयागाॅव एटा
2- जितेन्द्र पुत्र सुखदेव निवासी बिनौरा थाना नयागाॅव एटा
3- जागेश्वर पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी बिनौरा थाना नयागाॅव एटा
4- अवनीश पुत्र रिषीपाल ंिसंह निवासी बिनौरा थाना नयागाॅव एटा
5- गुलाब सिंह पुत्र रामनिवास निवासी बिनौरा थाना नयागाॅव एटा
6- बृजेश पुत्र अजयपाल निवासी परैली थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ़

*बरामदगीः-*
1- एक अवैध देशी सिंगल शाॅट गन 315 बोर घटना में प्रयुक्त
2- पाॅच अवैध तमंचे 315 बोर घटना में प्रयुक्त
3- नौ खोखा कारतूस 315 बोर

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- थानाध्यक्ष दिनेश सिंह
2- उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह
3- आरक्षी हेमन्त चैधरी
4- आरक्षी शिवम चैहान
5- आरक्षी अरविन्द कुमार
6- आरक्षी दिलीप कुमार
7- आरक्षी पवन कुमार
8- आरक्षी चालक जयवीर सिंह

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks