5000/- रूपये का इनामिया एवं कुख्यात वांछित अभियुक्त सलीम लंगड़ा गिरफ्तार

एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफतला, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा गौ-तस्करी के अभियोग में वाँछित चल रहा 5000/- रूपये का इनामिया एवं कुख्यात वांछित अभियुक्त सलीम लंगड़ा गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज एटा पुलिस द्वारा थाना अलीगंज एटा पर पंजीकृत मुअसं- 315/2021 धारा 3/8 गौवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम की घटना में *वांछित चल रहा 5000/ रु का ईनामिया नामजद अभियुक्त सलीम लंगडा पुत्र करीम वक्स निवासी चमन नगरिया थाना अलीगंज जनपद एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।* *घटनाः* दिनांक 17.10.2021 को मैनपुरी रोड से करीब 100 कदम की दूरी पर मिहुता रोड़ पुख्ता पर चार व्यक्ति 05 रास बैलों को बेताहाशा मारपीट करते हुये लाते दिखाई दिये, जो पुलिस पार्टी को देखकर बैंलो को छोड़कर भागने लगे। मौके पर अभियुक्त सरवर पुत्र चाँद खां को मौके पर पकड़ा गया था तथा सलीम लंगडा आदि भागने मे सफल रहे। *फर्द बरामदगी के आधार पर थाना अलीगंज पर मु0अ0सं 315/2021 धारा 3/8 गौबध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधिनियम बनाम सलीम लंगडा आदि 04 नफर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। बेलों को नियमानुसार गोशाला में सुपुर्द किया था।* *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के इनामिया अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 23.11.2021 को थाना अलीगंज द्वारा अभियोग उपरोक्त में वांछित / इनामिया *अभियुक्त सलीम लंगडा पुत्र करीम वक्स निवासी चमन नगरिया थाना अलीगंज जनपद एटा को मुखबिर की सूचना पर कोल्ड तिराहा अलीगंज गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1- सलीम लंगडा पुत्र करीम बक्स निवासी चमन नगरिया थाना अलीगंज जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक छतरपाल सिंह
2- निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा
3- उपनिरीक्षक नितिन कुमार
4- आरक्षी 643 सतीश चन्द्र
5- आरक्षी 355 मनीष कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks