तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध देशी रिवाल्वर, 6 जिन्दा कारतूस बरामद – रिपोर्ट शुभम शर्मा

तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध देशी रिवाल्वर, 6 जिन्दा कारतूस बरामद – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्र कारतूस रखने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन निहत्था” के तहत थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण फेजूल पुत्र नूरूल इस्लाम निवासी घास मण्डी चौराहा थाना कोतवाली, उस्मान पुत्र नवाब निवासी घासमण्डी चौराहा, अफजाल पुत्र नईम निवासी पठान मौहल्ला थाना सासनी गेट को मय एक देशी रिवाल्वर 32 बोर व 06 जिन्दा कारतूस 32 बोर सहित जी0टी0 रोड मलखान सिंह अस्पताल बन्द गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks