मिशन 2022 भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ पदयात्रा

जनपद एटा मिशन 2022 भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ पदयात्रा 106 जलेसर सुरक्षित विधानसभा के ग्राम सराय राजनगर मे पदयात्रा कर समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचकर भाजापा के झूठ का पर्दाफाश करेगी। इस यात्रा के मुख्य अतिथि एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा यात्रा आवाम को बतायेगी कि भाजपा ने अपना कोई वादा पूरा नही किय किसानो की आय दुगनी करने का वादा करके सत्ता में आयी भाजपा सरकार में किसान की आय सबसे नीचले पायदान पर चली गयी, आवारा पशुओ से आज प्रदेश का किसान परेशान है। डीजल, पेट्रोल, कीटनाशक, खाद की महंगाई ने आवाम की नीद हराम कर दी है। आज हम आपके दरवाजे पर आकर आपको यह बताने आये है कि अगर प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो हम प्रदेश के 20 लाख बेरोजगारो को सरकारी नौकरी देगे, महिलाओ को सरकारी पदो में 40 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करके उनकी नियुक्ति करेगे, गम्भीर बीमारी में 10 लाख तक खर्च सरकार उठायेगी। हम आपसे यह अनुरोध करने आये है कि आप कांग्रेस पार्टी का साथ दे हम अपनी चुनावी प्रतिज्ञा हर हाल में निभाएंगे इस यात्रा मे
पूर्व ब्लाक प्रमुख गीतम सिंह राजपूत जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जलेसर विधानसभा के प्रभारी अमित अग्रवाल माइनोटी के जिलाध्यक्ष एम एन खान ब्लॉक अध्यक्ष भूरी सिंह दिवाकर मुख्य संगठन अध्यक्ष जिला महिला सेवादल तारा राजपूत पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा पूर्व जलेसर चेयरमैन प्रत्याशी राहुल वाल्मीकि रघुराज सिंह उस्मान खान अमित कुमार लालू सुनील कुमार राजपूत गौरव पाराशर आदि लोगों के साथ पदयात्रा निकाली गई

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks