
वैक्सीनेशन लगाने में लखनऊ को दिया मात, अलीगढ़ दूसरे नंबर पर काबिज – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के इलाकों के साथ प्रदेश की राजधानी को पीछे छोड़ते हुए अलीगढ़ ने एक दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण में बाजी मारी है। पूरे प्रदेश के टॉप 5 जिलों में अलीगढ़ दूसरे नंबर पर वैक्सीनेशन में हैं। वहीं पहले पर स्थान पर पूर्वांचल का प्रतापगढ़ जिला है। वैक्सीनेशन में टॉप 5 में पूवा्रंचल के तीन और पश्चिमांचल के दो जिले शामिल हैं।नए साल में कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाकर सुरक्षित रखना चाहती है। जिससे आने वाले समय में लोगों के भीतर कोरोना से लड़ने की इम्यूनिटी बनी रहें। स्वास्थ्य विभाग ने 300 टीमें वैक्सीनेशन को उतारी थी। प्रत्येक टीम में दो कर्मचारियों को शामिल किया गया है। दूसरी बार ऐसा हुआ है कि पहले डोज से ज्यादा दूसरा डोज लगाया गया है। अलीगढ़ में कुल 42,663 डोज लगाया गया।