
श्री गिलहराज जी मंदिर में 16वाँ देव दीपावली महोत्सव का हुआ आयोजन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर में 16वाँ देव दीपावली महोत्सव का कार्यक्रम मंदिर के महंत योगी कौशल नाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम मंदिर में 2006 वर्ष से 51 दीपक द्वारा शुरू किया गया था।काफी हर्ष का विषय है कि इस वर्ष 33333 दीपों से दीपदान करके दीपावली महोत्सव मनाया गया।सर्वप्रथम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत आस्था डाँस एकेडमी की गयी।सर्वप्रथम गणेश वंदना फिर शिवतांडव समृद्धि,
परिधि,नंदनी मान्या ने किया।महाआरती पंडित अमित झा पंडित कृष्णा चंद्र शर्मा पंडित विक्रम शर्मा द्वारा की गई।आतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष विजया सिंह, श्योराज सिंह, विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, भाजपा नेता मानव महाजन, डॉ विपिन गुप्ता आई एम ए अध्यक्ष, अन्नू आजाद, कांग्रेस नेता मनोज सक्सेना, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, सुनील कौशल आदि मौजूद रहे।