
डीएम ने सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक कराने के लिए की बैठक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत जनपद एवं तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने अधिकारियों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक की। डीएम ने निर्देशित किया कि सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन स्थलों के खेल मैदानों की साफ-सफाई, टैण्ट माइक आदि की व्यवस्था समय से हो जाए। नगरीय निकायों में अधिशासी अधिकारी सुनिश्चित करें कि पेयजल, टॉयलेट सुविधाएं उपलब्ध रहें।खिलाड़ियों की सूची पहले से तैयार कर ली जाए।प्रतियोगिता के दौरान एम्बुलेंस की भी मौजूदगी अनिवार्य रूप से रहे। डीएम ने अपील करते हुए कहा कि सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ाते हुए उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है। उन्होंने कहा कि यही खिलाड़ी एवं युवा प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल के प्रदर्शन के माध्यम से अपने गॉव, जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।