शहर धुंध की चादर में लिपटा, एक्यूआई 320 तक पहुंचा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

पूरा शहर धुंध की चादर में लिपटा, एक्यूआई 320 तक पहुंचा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वायु प्रदूषण से अलीगढ़ वालों को राहत नहीं मिल रही है। पूरा शहर धुंध की चादर में लिपटा रहा। धुंध व धूल की चादर छंटने का नाम नहीं ले रही है। धूल व धुंध के बीच पीएम 10 की मात्रा दोपहर को 320 माइक्रो ग्राम घनमीटर रिकार्ड की गई। आउटर के चौराहों व फ्लाई ओवर पर सबसे अधिक धूल का गुबार देखने को मिला।वायु प्रदूषण में कोई कमी नहीं देखने को मिली। गुरुवार की तरह ही वायु प्रदूषण बरकार रहा। एटा चुंगी, क्वार्सी चौराहा, किशनपुर तिराह, दुबे का पड़ाव, गांधी पार्क, अग्रसेन चौक, नुमाइश ग्राउंड व सारसौल पर एक्यूआई फिर 320 के पार रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में बदलाव से ठंड में इजाफा हुआ। दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। वहीं पूरा शहर धुंध की आगाोश में समाया रहा। शाम तक धुंध की चादर में शहर लिपटा रहा। वायु मंडल में नमी एक बर फिर हो गई है, जिससे धुआं ऊपर नहीं जा रहा है।शादियों का सीजन होने के कारण रात में आतिशबाजी से एक्यूआई की हालत और बिगड़ रही है। नगर निगम ने तीन दिन पानी का छिड़काव किया और इसके बाद यह व्यवस्था भी बंद हो गई। उधर प्रदूषण नियंत्रण भी हाथ पर हाथ धरे बैठा है। प्रशासनिक मशीनरी शुक्रवार को अवकाश होने के बाद भी फील्ड में तैनात रही, लेकिन दूसरे विभाग के अधिकारी नहीं दिखाई दिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वायु प्रदूषण फैला रही इकाईयों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कोई नोटिस देकर इतिश्री कर रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर बाद से लोगों ने आंखों में जलन भी महसूस की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks