राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक

एटा।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन के दिशा निर्देशन में जूम ऐप के माध्यम से हुई

इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने कहा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन गांव में जाकर के ग्राम प्रधानों से मिलकर प्रवासी मजदूरों के लिए तथा गांव में जो मनरेगा मजदूर कार्य कर रहे हैं उनके लिए 100 दिन काम मांगने का अभियान चलाएगा

राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण त्यागी जी ने कहा अगर कोई इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित है तो वह मजदूर है उसको मनरेगा के तहत कार्य दिया जाना चाहिए

स्टेट जोनल कोऑर्डिनेटर ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा पंचायती राज संगठन को गांव-गांव पहुंचाने का और मनरेगा मजदूरों की परेशानियों को समझते हुए उनकी दिक्कतों को दूर करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा पंचायत प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ एक सेतु का काम करेगा और उनके लिए शासन प्रशासन स्तर पर समस्याओं को सुलझाने का कार्य करेगा।
शासन प्रसासन से माग करता है कि मनरेगा में 100 दिन की जगह 200 दिन का मजदूरों को काम दिया जाए।

जिसमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड से संबंधित सभी राष्ट्रीय समन्वयक राष्ट्रीय महासचिव , प्रदेश संयोजक और सभी जोनल कोऑर्डिनेटरो ने इसमें हिस्सा लिया

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks