रसोई गैस की कीमतों में केंद्र सरकार द्वारा की गई वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

अलीगढ़ –
रसोई गैस की कीमतों में केंद्र सरकार द्वारा की गई वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन :


#रसोई गैस की कीमतों में केंद्र सरकार द्वारा की गई बढ़ोतरी के विरोध में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड के अन्दर अपने निजी प्रांगन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये विरोध प्रदर्शन किया इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि लगभग ढाई माह से पूरा देश लॉकडाउन से जूझ रहा है लोगों के पास अमन्द्नी का कोई ज़रिया न होने के कारण आम नागरिक अपने परिवारों का पालन करने में घोर कठिनाईयां झेल रहे हैं उस स्थिति में सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि करना पूर्ण रूप से अमानवीय है I हर घर में आम ज़रूरतों को पूरा करने के लिये जिन वस्तुओं की आवश्यकता होती है उन सभी की कीमतों में काफ़ी वृद्धि हो गई है जिसके चलते मध्यम वर्ग और मज़दूर वर्ग बुरी तरह पिस रहें सरकार का स्थितियों पर कोई नियन्त्रण नहीं है कोरोना महामारी के चलते उधोगों के बंद हो जाने सेक्रोदों लोग बेरोजगार हो गए हैं जिसके चलते व और उनके परिवारीजन भुखमरी का शिकार हो रहे हैं I कार्यक्रम के अंत में माननीय राष्ट्रपति जी को संबोधित एक online ज्ञापन ए.सी.एम. दुतीय को दिया ज्ञापन के द्वारा मांग की गई कि रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु की कीमतों में की गई वृद्धि तत्काल वापस ली जाये I

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks