बस ड्राइवर के साथ गाली गलौज एवं तमंचा दिखाकर धमकी देते हुये बस के शीशे तोड़ देने की घटना में वाँछित चल रहा नामजद,बन्दी

एटा – अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा बीते दिन बस ड्राइवर के साथ गाली गलौज एवं तमंचा दिखाकर धमकी देते हुये बस के शीशे तोड़ देने की घटना में वाँछित चल रहा नामजद अभियुक्त विकास मय अवैध असलाह कारतूस सहित किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं 351/2021 धारा 504/506/427 भादवि की घटना में फरार चल रहा नामजद वाँछित अभियुक्त विकास पुत्र सरमन सिंह निवासी कैल्ठा थाना अलीगंज जनपद एटा को एक अदद अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। *घटना:-* दिनांक 18.11.2021 को वादी श्री सुगेन्द्र सिंह पुत्र श्री आराम सिंह निवासी ग्राम हरनावली थाना बागवाल जनपद एटा द्वारा इस आशय की सूचना दी कि दिनांक 18.11.2021 को मेरा ड्राइवर सनी सिंह पुत्र अखलेश कुमार निवासी नगला किस्स थाना अलीगंज जंपद एटा बस संख्या UP82T6255 को लेकर कैल्ठा तिराहा पर खड़ा था तभी विकास पुत्र सरमन सिंह ने बस के पास आकर ड्राइवर के साथ गाली गलौज करना एवं तमंचा दिखाकर धमकी देते हुये बस के शीशे फोड़ देने के संबंध में दी। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 351/2021 धारा 504/506/427 भादवि बनाम विकास के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी अलीगंज / प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 18.11.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा वाँछित अभियुक्त विकास पुत्र सरमन सिंह निवासी कैल्ठा थाना अलीगंज जनपद एटा को ईदगाह रोड अलीगंज से गिरफ्तार किया गया तथा बरामदगी के संबंध में थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 352/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- विकास पुत्र सरमन सिंह निवासी कैल्ठा थाना अलीगंज जनपद एटा

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-
1- उपनिरीक्षक विजेन्द्र सिंह
2- उपनिरीक्षक संजय सिंह
3- आरक्षी 355 मनीष कुमार
4- आरक्षी 1524 सागर मलिक

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks