क्राइम ब्रांच ने पकड़ा 13 लाख कीमत का गांजा

क्राइम ब्रांच ने पकड़ा 13 लाख कीमत का गांजा

-भोपाल से लाकर कन्नौज ले जाने की थी तैयारी
-सटीक सूचना पर क्राइम ब्रांच और थाना रेलबाजार ने की कार्रवाई
-पांच अभियुक्त, 65 किलो गांजा और एक कार बरामद
-पुलिस खंगाल रही है गांजा तस्करी का पूरा नेटवर्क

कानपुर। भोपाल से तस्करी करके यूपी में खपाने के लिए आ रही गांजे की बड़ी खेप क्राइम ब्रांच ने पकड़ ली है। पुलिस ने गांजा लेकर आ रहे 5 अभियुक्तों को कार व 65 किलो गांजे के साथ पकड़ा है।

पकड़े गए अभियुक्तों में से दो कन्नौज और तीन मध्यप्रदेश के हैं। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कोतवाली कन्नौज निवासी दीपक सविता व अनुज कुमार, मध्यप्रदेश निवासी राकेश मीणा, उमा शंकर मीणा, मुकेश कुमार राठौड़ के रूप में हुई। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से करीब 13 लाख कीमत का 65 किलो गांजा , तस्करी में प्रयोग की जाने वाली कार बरामद हुई है। थाना रेल बाजार पुलिस व क्राइम ब्रांच तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

आल्टो कार के गैस सिलिंडर में इस प्रकार से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks